इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि,देव को भी किया नमन
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि,देव को भी किया नमन
इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि – सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव को भी किया नमन
फोटो परिचय- इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी का राष्ट्रप्रेम व देश के प्रति समर्पण ही उनकी शहादत का कारण बना, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव को आजाद भारत के अग्रणी राष्ट्रनिर्माताओं में शामिल बताया। वहीं शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज के नेताओं को इंदिरा गांधी के त्याग व बलिदान से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम खतरों की जानकारी होने के बावजूद इंदिरा गांधी ने देशहित में अपने कर्तव्य से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। साथ ही सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव के स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की। श्रद्धांजलि सभा में शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, मो. कासान, अब्दुल रज्जाक, आरिफ अली, नवनीत तिवारी, नवशाद अहमद, जेपी पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, शब्बीर अहमद, सैयद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान, अमीरउज्जमा खां सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।