जांच की आहट से सहमे कथित झोलाछाप डॉक्टर, अतर्रा से लेकर बांदा शहर तक कई क्लीनिकों पर लटके ताले, पत्रकारों की शिकायत पर डीएम ने गठित की उच्चस्तरीय जांच कमेटी, अब डिग्री और रजिस्ट्रेशन की होगी पड़ताल
संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा। जनपद में बिना मान्यता और जरूरी चिकित्सकीय योग्यता के संचालित हो रहे कथित क्लीनिकों के खिलाफ अब कार्रवाई की आहट सुनाई देने लगी है। पत्रकारों द्वारा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत किए जाने के बाद कथित झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को इसका असर जिले के कई कस्बों और शहरी इलाकों में देखने को मिला। अतर्रा से लेकर नरैनी, बिसंडा, चिल्ला और बांदा शहर तक कई क्लीनिकों के शटर बंद नजर आए।

