बांदा: 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह
बांदा: 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह
बांदा: 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह
संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा। अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 4 पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह द्वारा पुलिस लाइन में उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सम्मानजनक एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गईं, साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद के 2 उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी व 1 आरक्षी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए। इनमें उपनिरीक्षक अरविन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द, मुख्य आरक्षी सुदामा, आरक्षी ब्रजेन्द्र सिंह शामिल हैं। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।