बीच बाजार पान के खोखे के नीचे मिला तमंचा और दो कारतूस
बीच बाजार पान के खोखे के नीचे मिला तमंचा और दो कारतूस
जालौन: बीच बाजार पान के खोखे के नीचे मिला तमंचा और दो कारतूस, कस्बे में मची हलचल
दुकान की सफाई के दौरान युवक को दिखाई दिया हथियार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर कस्बे में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक पान के खोखे के नीचे तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। बाजार के बीचोंबीच हथियार मिलने की जानकारी फैलते ही आसपास के दुकानदारों में चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, एक युवक शनिवार को अपनी दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पान के खोखे के नीचे रखे तमंचे और दो कारतूस पर पड़ी। अचानक हथियार दिखाई देने से युवक घबरा गया। उसने तत्काल आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी। बीच बाजार में तमंचा मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तमंचा और कारतूस वहां किसने और किन परिस्थितियों में रखे थे। घटना को लेकर कस्बे में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।