सीमा की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों को किया याद

  बांदा कांग्रेस कार्यालय में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान की अध्यक्षता में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसियों ने दोनों महापुरुषों के योगदान को किया याद

संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने दोनों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने दोनों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी आयरन लेडी के नाम से जानी गईं और उन्होंने गरीब व मध्यम वर्ग के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी चिंतक थे,

जिन्हें लौह पुरुष के रूप में जाना गया। पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को बंधक बनाया गया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। सरदार पटेल ने अखंड भारत का सपना साकार किया। संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने इंदिरा पार्क में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिवबली सिंह, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, शिवपूजन तिवारी, संतोष कुमार द्विवेदी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *