बबेरू CHC में जिला पंचायत सदस्य की गुंडई, गार्ड को पीटा – डॉक्टर से की अभद्रता
बबेरू CHC में जिला पंचायत सदस्य की गुंडई, गार्ड को पीटा – डॉक्टर से की अभद्रता
बबेरू CHC में जिला पंचायत सदस्य की गुंडई, गार्ड को पीटा – डॉक्टर से की अभद्रता
संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अजय न्यूज़ बांदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में देर रात जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल पर गुंडई और मारपीट करने का आरोप लगा है। सीएचसी स्टाफ ने आरोप लगाया है कि जिला पंचायत सदस्य ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज की। सूचना पर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। मामले में एफआईआर दर्ज न होने से नाराज सीएचसी अधीक्षक समेत पूरा स्वास्थ्य स्टाफ कोतवाली बबेरू पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने स्वास्थ्य कर्मियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं सीएचसी अधीक्षक ने चेतावनी दी कि यदि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा स्वास्थ्य स्टाफ कार्य बहिष्कार करेगा। घटना को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश है।