शिक्षा व एकजुटता से मजबूत होगा पासी समाज-पासी जन जागृति संघ की हुई बैठक

    शिक्षा व एकजुटता से मजबूत होगा पासी समाज
– पासी जन जागृति संघ की हुई बैठक
फोटो परिचय-  पासी जन जागृति संघ की बैठक मंे भाग लेते समाज के लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पासी जन जागृति संघ की बैठक रविवार को खागा स्थित ओम साईं राम श्रीराम हायर सेकेंडरी स्कूल में मनोज कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई। बैठक में पासी समाज की वर्तमान स्थिति, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, संगठन और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, संगठित और जागरूक बनाने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने कहा कि समाज के अंदर फैली अशिक्षा को दूर करना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। जब तक समाज शिक्षित और जागरूक नहीं होगा, तब तक अपने हक और हुकूक की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ सकता। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों और संविधान की जानकारी होनी चाहिए, तभी अपने अधिकारों की सुरक्षा प्रभावी ढंग से की जा सकती है। मन्नू पासी ने समाज के महापुरुषों के संघर्ष और योगदान को याद किया। कानपुर से आए जगतपाल ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में होती है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित के मुद्दों पर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर मनोज कुमार, मुकेश पत्रकार, एडवोकेट धीरेंद्र बहादुर, डा हेमेंद्र बहादुर, राजकरन राजवंशी, इंद्रसेन पासी, राजेश पासी, ऊधम पासी, सुमेर, राजेंद्र कुमार, राजबहादुर, आशीष कुमार, विजय कुमार, तेज प्रकाश सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *