वनवास से लौटे श्रीराम को अयोध्या का मिला राजसिंहासन

  वनवास से लौटे श्रीराम को अयोध्या का मिला राजसिंहासन
– रामलीला कमेटी के सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने उदय भान सिंह सेंगर
फोटो परिचय-  राजसिंहासन मिलने के बाद आरती करते लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हसवा कस्बें में ऐतिहासिक 226 वर्षों से लगातार श्री स्वामी चंददास रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दस दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन राम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। रामलीला के अंतिम दिन आसपास के गाँव के लोग लीला देखने पहुंचे।
श्री रामचरितमानस वंदना व आरती के बाद 14 वर्ष के बाद अयोध्या वापस लौटें प्रभु श्रीराम, सीता व लक्ष्मण अपनी माता कौशल्या, कैकेई और सुमित्रा से मिले तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भरत व शत्रुघ्न से गले मिले। चारों भाई भावुक हुए तो वहीं दूसरी ओर दर्शक भी यह दृश्य देखकर अपने आंखों में आंसू गिरने से नहीं रोक सकें। इसके बाद राम और लक्ष्मण अयोध्यावासी से मिले। अयोध्यावासी भी प्रसन्न हुए। इधर गुरुओं के आदेश अनुसार राम राज्याभिषेक की तैयारी हुई और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंत्रोच्चारण के बीच राम को अयोध्या के राज सिंहासन में बैठा दिया गया। और राम के अयोध्या के सिंहासन में बैठते ही चारों ओर प्रभु श्री राम और माता सीता के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष, महामंत्री और संरक्षक सहित अन्य कमेटी के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने एक-एक करके भगवान की आरती की गई। वही राम के राजगद्दी में बैठते ही एक-एक करके भक्तों ने भी आरती की। अंत में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रामलीला के अंतिम दिन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला कमेटी के कुल आय और कुल व्यय का पूरा विवरण दिया गया। अंत में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा मंडल सहित कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों व संबंधित हर व्यक्ति को एक-एक करके माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित भी किया गया। परंपरा के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कछवाह के अध्यक्ष पद के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चुनकर कमेटी के ही उपाध्यक्ष उदय भान सिंह सेंगर को नया अध्यक्ष बनाकर घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *