यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती भारी,दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

यातायात नियमों की अनदेखी पड़ सकती भारी
– छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
फोटो परिचय-  छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस कर्मी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। यातायात माह नवंबर के तहत सोमवार को जयरामनगर स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी केसरी यादव ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाते हुए सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और जागरूकता सामग्री वितरित की गई। यातायात पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और सावधानी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *