माता-पिता के पूजन सहित विभिन्न संस्कारों का दिया जाएगा ज्ञान
माता-पिता के पूजन सहित विभिन्न संस्कारों का दिया जाएगा ज्ञान
युवा पीढ़ी में संस्कारों का बीजारोपण करेगी संस्कार टीम – माता-पिता के पूजन सहित विभिन्न संस्कारों का दिया जाएगा ज्ञान
फोटो परिचय- बैठक करती संस्कार टीम। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के पटेलनगर स्थित नीलकंठ पैलेस में संस्कार टीम की बैठक आयोजित हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में माता-पिता के पूजन सहित जीवन से जुड़े विभिन्न संस्कारों की जानकारी देकर बच्चों को संस्कारित करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में टीम सदस्य किशन मेहरोत्रा ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की धरोहर है। उनमें संस्कारों के विभिन्न रंग भरने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राजेन्द्र साहू ने बताया कि पिछले वर्ष भी संस्कार टीम की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और संस्कार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था। अब नई टीम इन गतिविधियों को फिर से गति प्रदान करेगी। वहीं चन्द्रभान सिंह त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान देना बेहद जरूरी है। संस्कार टीम इस दिशा में विद्यालयों के माध्यम से सकारात्मक पहल करेगी। बैठक में जीपी मिश्रा, सीमा बाजपेई, किशन मेहरोत्रा, राजेन्द्र साहू, चन्द्रभान सिंह त्यागी, राहुल मिश्रा, राजकुमार, शिव कुमार और तनुज बाजपेई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।