परिजनों से की मुलाकात, दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश
परिजनों से की मुलाकात, दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश
दो शव मिलने पर एसपी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण
– परिजनों से की मुलाकात, दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश
फोटो परिचय- घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी लेते हुए दोनों मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार बीती 11 नवंबर को ग्राम गंगरावल के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। वहीं 13 नवंबर को ग्राम दिलावलपुर के पास नहर किनारे रामजीवन पुत्र स्वर्गीय शिवचरण वर्मा (42) का शव बरामद हुआ था।
शनिवार को एसपी ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक रामजीवन के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों मामलों की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच करने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।