नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण

   नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
फोटो परिचय-  शपथ ग्रहण करते समिति के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। रविवार को अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह एडवोकेट ने की। मुख्य अतिथि डॉ. रंजन कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी योगेंद्र सिंह एडवोकेट रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा दिलाई गई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्रनाथ त्रिपाठी, मंत्री राम प्रताप सिंह, सह मंत्री गुलाब सिंह, उप मंत्री अशोक कुमार सिंह ,संगठन मंत्री हरिश्चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह, उपकोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य में निर्वाचित रामचंद्र, सुमन सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, मोहित सिंह, उमेश कुमार मौर्य, रामचंद्र सिंह, फूलचंद पाल ने शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *