नदी में प्रवाहित करने के बजाय बक्सर गंगा तट पर किया विसर्जन

   गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का कराया भू-विसर्जन
– नदी में प्रवाहित करने के बजाय बक्सर गंगा तट पर किया विसर्जन
फोटो परिचय-  गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाआंे को भू-वसर्जन के लिए ले जाते समिति के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज बिन्दकी, फतेहपुर। दीपावली पर्व पर घरों में पूजित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं के सम्मान व पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिंदकी में सराहनीय पहल की गई। श्री ओमर उमर वैश्य क्षेत्रीय समिति एवं श्री बालाजी सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में नगर के विभिन्न मोहल्लों से प्रतिमाएं एकत्रित कर बक्सर उन्नाव स्थित गंगा तट पर विधि-विधान के साथ भू-विसर्जन कराया गया।

दीपावली के बाद अक्सर लोग पूजित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं को इधर-उधर रख देते हैं या नदियों में प्रवाहित कर देते हैं। इससे धार्मिक भावनाओं के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। इसी समस्या को देखते हुए दोनों संगठनों ने यह पहल की। नगर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों ने अपने घरों में पूजित प्रतिमाएं समिति को सौंपीं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभी प्रतिमाओं को एक वाहन में एकत्रित कर बक्सर उन्नाव गंगा तट पहुंचाया, जहां मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ भू-विसर्जन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सनातन परंपराओं का सम्मान करने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं भू-विसर्जन के बाद प्राकृतिक रूप से धरती में समाहित हो जाती हैं। इससे नदियों को प्रदूषण से बचाने के साथ पूजित प्रतिमाओं का सम्मान भी बना रहता है। इस मौके पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, ओमर वैश्य क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, रामेश्वर दयालु गुप्ता, प्रशांत ओमर, अनूप अग्रवाल, अजय गुप्ता, सुरेश तिवारी, जय कृष्ण कुमार, उमाशंकर ओमर, राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, राघव अमर, आदर्श चौहान, मंगलम ओमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *