बाइक सवारों ने दुकानदार की कार में मारी टक्कर, विरोध करने पर दुकान में घुसकर की मारपीट और लूट; 12 ग्राम सोने की चेन भी ले जाने का आरोप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने थाना कृष्णानगर में लिखित प्रार्थना पत्र देकर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, उसकी दुकान के बाहर कार संख्या UP32 JR 3651 खड़ी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP32 FY 6585 के चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार के आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जब दुकानदार ने इस पर आपत्ति जताई तो मोटरसाइकिल सवार चालक ने अपने अन्य साथियों को फोन करके घटनास्थल पर बुला लिया उसके बाद अन्य 20-22 साथीयों ने कथित रूप से दुकान में घुसकर धोखे से पीड़ित के ऊपर हमला कर दिया साथ मारपीट शुरू कर दी!

पीड़ित का आरोप है कि भीड़ ने उसे दुकान से बाहर खींचकर पीटा। इसके बाद दुकान के कैश बॉक्स को तोड़कर उसमें रखी बिक्री की नकदी निकाल ली। आरोपियों ने उसके गले से करीब 12 ग्राम वजन की सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित ने बताया कि इस पूरी घटना की सी.सी.टी.वी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है।

प्रथम प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो आरोपी उसके साथ जान से भी मार सकते थे या कोई गंभीर वारदात कर सकते थे।

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस के जाने के बाद आरोपी दोबारा काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि महिलाओं को आगे करते हुए उनके हाथों में लाठी-डंडे और अन्य गुप्त सामान था। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और घर में घुसने का प्रयास किया। आसपास के लोगों के विरोध करने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोबारा पुलिस के आने की जानकारी मिलने पर भी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया है कि आरोपियों की धमकी और उनके व्यवहार से वह तथा उसका परिवार भयभीत है। सुरक्षा की चिंता के चलते उसे अपनी दुकान बंद करने और परिवार के साथ घर में रहने को मजबूर होना पड़ा है।

पीड़ित ने 8 नवंबर 2026 को थाना कृष्णानगर के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई, अपनी दुकान, घर और परिवार की सुरक्षा तथा वाहन को हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *