डॉ. अनुराग ने नाना के आदर्शों पर चलकर सेवा कार्य जारी रखने का लिया संकल्प
डॉ. अनुराग ने नाना के आदर्शों पर चलकर सेवा कार्य जारी रखने का लिया संकल्प
जयंती पर दिव्यांग बच्चों को बांटी पठन-पाठन समाग्री
– डॉ. अनुराग ने नाना के आदर्शों पर चलकर सेवा कार्य जारी रखने का लिया संकल्प
फोटो परिचय-बच्चों को सामग्री वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सुप्रसिद्ध आध्यात्मवेत्ता एवं प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव की 119 वीं जयंती रविवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मनाई गई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के बीच जयंती समारोह आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। इसके पश्चात उन्होंने पुनर्वास केंद्र में उपस्थित सभी दिव्यांग बच्चों को खाद्य सामग्री एवं पठन-पाठन की सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव उनके नाना थे। वह एक योग्य एवं सेवाभावी होम्योपैथिक चिकित्सक होने के साथ-साथ आध्यात्मिक विचारधारा के व्यक्ति थे। उनका जीवन सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। वह निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क उपचार करते थे और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए तत्पर रहते थे।
उन्होंने बताया कि डॉ. सत्यनारायण श्रीवास्तव ने नगर पालिका परिषद, आर्य समाज, रामलीला कमेटी सहित जनपद के कई विद्यालयों में प्रबंधक एवं सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज को अपनी सेवाएं दीं। उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव से प्रेरणा लेकर ही उन्होंने भी समाजसेवा का संकल्प लिया है और उनके आदर्शों पर चलते हुए जरूरतमंदों की सहायता का प्रयास निरंतर जारी रखा है। कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी मनीष कुमार, अभिनव श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार उपस्थित रहे।