सपा छात्र सभा में नई नियुक्तियों की घोषणा, मिली बड़ी जिम्मेदारी
सपा छात्र सभा में नई नियुक्तियों की घोषणा, मिली बड़ी जिम्मेदारी
सपा छात्र सभा में नई नियुक्तियों की घोषणा – अभिषेक व एहतेशाम खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
फोटो परिचय- नवमनोनीत पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशों तथा समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा व सुशील जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा के आदेश के क्रम में जनपद में संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण मनोनयन किए गए हैं।
इसी क्रम में जिले के शाह निवासी अभिषेक पासवान व बृजेंद्र कुमार को समाजवादी छात्र सभा का वरिष्ठ महासचिव नामित किया गया है। वहीं, करमचंदपुर सांडा निवासी एहतशाम खान व ज़लील अहमद को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि ये सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी ऊर्जा, निष्ठा और बेहतर संगठनात्मक क्षमता के बल पर जिले में छात्र सभा को और अधिक सशक्त तथा प्रभावशाली बनाएंगे। साथ ही, वे पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को छात्र-नौजवानों के बीच पूरी जिम्मेदारी से पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस घोषणा के बाद से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।