क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय चरण में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय चरण में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
क्रीड़ा महोत्सव के द्वितीय चरण में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
फोटो परिचय- शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर योजना अंतर्गत संचालित सभी बीस विद्यालयों के क्रीड़ा महोत्सव का द्वितीय चरण संस्थान की खागा शाखा में संपन्न हुआ। इसमें कुल ग्यारह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महोत्सव में निशानेबाजी, खो-खो, दौड़, चित्रकला, प्राणायाम-योगासन, रिंगटॉस आदि खेलों का आयोजन किया गया।
खो-खो में शिवपुरम शाखा सर्वाेत्तम रही, जबकि द्वितीय स्थान पर रघुवंशपुरम शाखा के छात्र रहे। निशानेबाजी में खागा प्रथम और बहुआ द्वितीय स्थान पर रहा। दौड़ में सरेनी व भरवारी शाखा का दबदबा रहा। रिंगटॉस में बिंदकी शाखा तथा योगासन-प्राणायाम में तिंदवारी शाखा को पहला स्थान मिला। क्रीड़ा महोत्सव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राकेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करने की भी सीख देते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेल को जीतने का जुनून विद्यार्थियों में रहता है, उसी प्रकार जीवन के हर क्षेत्र में विजयी होने का जुनून बना रहे तो हम हर क्षेत्र में अपना सर्वाेत्कृष्ट देने में सफल हो सकते हैं। इस अवसर पर राज कपूर सिंह, काली किशोर, रविशंकर, श्रवण कुमार, राजेश सिंह गौतम सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य एवं सभी खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।