सड़क बनने की खुशी में अखंड रामायण पाठ शुरू,निर्माण को लेकर हुआ था संघर्ष

सड़क बनने की खुशी में अखंड रामायण पाठ शुरू
– गाजीपुर-विजयीपुर सड़क निर्माण को लेकर हुआ था संघर्ष
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। गाजीपुर-विजयीपुर सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने की खुशी में रविवार को गाजीपुर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में 24 घंटे के अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ। सड़क संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गाजीपुर-विजयीपुर सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय तक सड़क सत्याग्रह, धरना-प्रदर्शन, अनशन और जनसहयोग के माध्यम से संघर्ष किया गया। आखिरकार सड़क निर्माण कार्य पूरा होने पर संघर्ष से जुड़े लोगों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसी सफलता के उपलक्ष्य में समिति ने प्रभु श्रीराम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है। रविवार की सुबह ग्यारह बजे शुरू हुआ अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ सोमवार सुबह 11 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रवण तिवारी, राम प्रसाद विश्वकर्मा, बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित एवं समिति के प्रवक्ता देव त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में विकास सिंह राठौर, किशन गुप्ता, पिंटू सिंह, राहुल शुक्ला और अभिषेक सिंह चौहान सहित अन्य सहयोगी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
———————————— — 
  डंपर की टक्कर से बाबा की मौत, नाती घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के समीप एनएच-2 में डंपर की चपेट में आ जाने से मोपेड सवार बाबा-नाती गंभीर रूप से घायल हो गये। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाने अमहईया लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व0 हरी प्रसाद का 58 वर्षीय पुत्र राम लाल अपने 8 वर्षीय नाती मयंक पुत्र मुलायम ंिसह के साथ मोपेड से शहर आ रहा था। तभी भिटौरा बाईपास के पास एनएच-2 में तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दिया। जिससे बाबा नाती घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहंुचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने बाबा राम लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती मयंक की हालत गंभीर देखते हुये मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————————— 
   बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटा समेत चार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरईमोड़ के समीप रविवार की दोपहर बाईको की हुई भिड़ंत में मां-बेटा समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी स्व0 रामप्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र अपनी 60 वर्षीय मां तुलसी देवी के साथ हुसैनगंज थाने के बेरा गढीवा गांव आया था। वापस असईपुर जाते समय जैसे ही यह लोग बरईमोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार शकील पुत्र रईस 28 व मुमताज पुत्र साबिर अली निवासी अहमदपुर की बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिससे चारों घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
———————————– — 
   किशोरी ने किया जान देने का प्रयास
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन में रविवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी अनिल कुमार की पुत्री आकांक्षा को मां ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने किशोरी की हालत में सुधार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *