वेतन के लिए भटक रहे ग्रामीण पंप ऑपरेटर
– छह साल से भुगतान न मिलने का आरोप, वेतनवृद्धि की उठाई मांग
फोटो परिचय- अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देने के लिए खड़े ग्रामीण पंप आपरेटर।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने समय से मानदेय न मिलने व वेतनवृद्धि किए जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को प्रार्थना पत्र सौंपा। पंप ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मात्र चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, वह भी समय से नहीं मिलता। इसके चलते उन्हें परिवार का भरण-पोषण और दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


