नौकरी पाने का बेतहर अवसर है रोजगार मेला: राधेश्याम
नौकरी पाने का बेतहर अवसर है रोजगार मेला: राधेश्याम
नौकरी पाने का बेतहर अवसर है रोजगार मेला: राधेश्याम
– रोजगार मेले में 231 युवाओं का प्रारंभिक चयन
फोटो परिचय- रोजगार मेले को संबोधित करते पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत गाजीपुर स्थित किरन सिंह महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 397 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 231 युवाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं को ऐसे अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण कुमार यादव, सहायक सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, भारतीय जीवन बीमा निगम के ब्रांच मैनेजर मनोज गुप्ता और महेंद्र गुप्ता ने अभ्यर्थियों का करियर मार्गदर्शन किया। मेले में बड़ी संख्या में रोजगार के इच्छुक युवा शामिल हुए। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। कार्यक्रम का संचालन शशांक पांडेय ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार शुक्ल ने मुख्य अतिथि, कंपनी प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।