गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; कार और अवैध हथियार बरामद

 चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार; कार और अवैध हथियार बरामद

रामपुरा पुलिस की कार्रवाई, बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करते थे आरोपी; नकदी, जेवरात और दो तमंचे भी मिले

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकदी, जेवरात, दो तमंचे और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य उन मकानों को निशाना बनाते थे, जिनमें ताला लगा होता था और घर के लोग बाहर रहते थे। मौका देखकर आरोपी मकानों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और हथियार बरामद किए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *