पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

 जालौन में पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

कुसमरा गांव में दिनदहाड़े राजेश की हत्या कर फरार हुए थे आरोपी, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चाकी गांव के पास घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान संदीप और निखिल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुसमरा गांव में दिनदहाड़े राजेश की हत्या के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चाकी गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। आरोप है कि खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में संदीप और निखिल के पैर में गोली लगी, जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *