किसानों की आवाज सदन तक पहुंचाने को बनेगा किसान एमएलसी: आरएस

  किसानों की आवाज सदन तक पहुंचाने को बनेगा किसान एमएलसी: आरएस
– किसान मेले को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने का ऐलान
फोटो परिचय- राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आरएस पटेल का माला पहनाकर स्वागत करते पार्टीजन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहबाजपुर-जोनिहां में आयोजित 76 वें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मृति कार्यक्रम एवं किसान मेले में शामिल होने पहुंचे सरदार सेना के संस्थापक एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल का गुरुवार को कोराईं बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल व बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला शाहबाजपुर पहुंचा, जहां उन्होंने क्रांतिकारियों के स्मृति स्थल पर कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

किसान मेले में पहुंचकर डॉ. आरएस पटेल ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकड़े, बिंदकी प्रभारी भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज सदन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए किसान एमएलसी बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि शहीद स्मृति मेला आने वाले समय में किसान मेले के रूप में नई पहचान बनाएगा।

अगले वर्ष मेले में 250 दुकानें लगाने की योजना है, जिससे इसे प्रदेश के प्रमुख मेलों में शामिल किया जा सके। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और प्रदेश के सभी 75 जिलों में पार्टी प्रत्याशी उतारने का आह्वान किया। साथ ही बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में भामाशाह डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल को जिताने की अपील की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, सरदार सेना के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *