लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में हुई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में हुई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता
लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में हुई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता
– यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
फोटो परिचय- निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। यातायात माह नवंबर के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी में यातायात जागरूकता चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सड़क पर सुरक्षित आवागमन के संबंध में दर्शाते हुए प्रतिभाग किया साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने कहा कि आमजन एवं युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। समस्त नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरन, कमलचंद वर्मा, समिति के सह सचिव शैलेंद्र शरन सिम्पल, आशीष मिश्रा, रवि गुप्ता, रोलिका शरन, उपासना शरन, जुबेरिया, खुशनुमा, प्रतिभा, अवधेश श्रीवास्तव आदि रहे।