डायट में आयोजित प्रतियोगिता में आबिया द्वितीय व दिव्यांशी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं

  पठन प्रतियोगिता में साक्षी मौर्या ने हासिल किया प्रथम स्थान
– डायट में आयोजित प्रतियोगिता में आबिया द्वितीय व दिव्यांशी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं
फोटो परिचय- विजेता छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित करते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज 2026-27 के तहत गुरुवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की पठन प्रतियोगिता आयोजित की गई। नोडल प्रभारी प्रवक्ता राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उच्चारण, स्पष्टता, प्रवाह व अभिव्यक्ति कौशल का मूल्यांकन किया गया। इसमें साक्षी मौर्या कक्षा सात, कम्पोजिट विद्यालय हसवा ने प्रथम, आबिया कक्षा छह, कम्पोजिट विद्यालय आदर्श खेलदार ने द्वितीय तथा दिव्यांशी सिंह कक्षा आठ, उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ उच्चारण के लिए कशिश व सर्वश्रेष्ठ प्रवाह के लिए कुल्सुम को चुना गया। संस्थान के प्राचार्य मायाराम ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पठन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में भाषा कौशल, आत्मविश्वास व प्रभावशाली अभिव्यक्ति का विकास होता है। इस दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता, अजीत कुमार निगम, राकेश सचान, शशांक शेखर शुक्ला सहित संस्थान के अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *