मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को किया नमन, गूंजे जयकारे
मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को किया नमन, गूंजे जयकारे
मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को किया नमन, गूंजे जयकारे – रेडक्रास सोसाइटी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा
फोटो परिचय- मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते रेडक्रास के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए भीषण आतंकी हमले में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों की 18वीं बरसी पर गुरुवार को शास्त्री चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजन में चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस एवं सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों द्वारा मोमबत्तियां जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर सभी ने देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान ‘26/11 के मुंबई हमले का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान, वंदे मातरम, भारत माता की जय और ‘26/11 के जांबाज अमर रहें के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने शहीद जवानों के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में अमर रहेगा।
उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी। श्रद्धांजलि सभा में कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य रीता सिंह तोमर, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण प्रसून, मनीष कुमार, शैलेंद्र सिंह, मुकेश तिवारी, गोरेलाल लोधी, प्रीतेश श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र मौर्य, शिवांकन श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य सहित तमाम नागरिक मौजूद रहे।