मतदाता जागरूकता मेले का आयोजनए डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

      हमीरपुर में मतदाता जागरूकता मेले का आयोजनए डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान  18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को जन.जन तक पहुंचाने और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान.2027 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने पूर्व में आयोजित निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है और मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार होने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम भी है। डीएम ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि ऐसे सभी नागरिकए जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैंए वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म.6ए मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म.7 तथा नामए पता एवं अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म.8 भरा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान बूथ स्तर पर मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपने परिवार और आसपास के पात्र युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील कीए ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे।मेले में राजकीय इंटर कॉलेजए राजकीय बालिका इंटर कॉलेजए इस्लामिया इंटर कॉलेजए श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

छात्र.छात्राओं ने पोस्टरए चार्टए चित्रकला और रंगोली के जरिए लोकतंत्र में मतदान की अहमियत को प्रदर्शित किया। वहींए मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों ने लोगों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर 17 नवंबर को मतदाता साक्षरता क्लब के अंतर्गत आयोजित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के सुमितए अनिरुद्धए जयए दीपकए पीयूष कबीरए संदीपए जोयाए आलियाए जीविका और दिव्यांशि ने अपने.अपने संस्थानों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में प्रवीण कुमारए मयंक कुमारए आकाशए सुमित कुमारए रमाए राजकुमारए सिमरनए ईशाए ज्योति और लक्ष्मी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमारए एसडीएम सदर अभिषेक कुमारए प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर सोनम यादवए जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमारए राजकीय इंटर कॉलेज कुछेछा के प्रधानाचार्य शिव नारायण सिंहए कार्यक्रम संचालक जलीश खान सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीए शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *