हमीरपुर में मतदाता जागरूकता मेले का आयोजनए डीएम ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा विशेष अभियान 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को जन.जन तक पहुंचाने और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में वृहद मतदाता जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान.2027 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र.छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।



