लंबित मांगों पर वीबीजी रामजी कर्मियों ने बुलंद की आवाज,निकाला पैदल मार्च

    लंबित मांगों पर वीबीजी रामजी कर्मियों ने बुलंद की आवाज
– डीएम कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
फोटो परिचय- नहर कालोनी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते वीबीजी रामजी कार्मिक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। लंबित मांगों की लगातार अनदेखी से नाराज वीबीजी रामजी कर्मियों ने शुक्रवार को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद के विभिन्न संवर्गों के सैकड़ों कार्मिक नहर कॉलोनी में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कर्मचारियों ने सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, मानव संसाधन नीति लागू करने, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा तथा पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई। कर्मचारियों का कहना था कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में वीबीजी रामजी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद लंबे समय से उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, सेवा संबंधी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बाद भी उन्हें स्थायी सेवा संबंधी नीतियों व सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मानव संसाधन नीति लागू करनी चाहिए, जिससे कर्मचारियों की सेवा शर्तें स्पष्ट हों और भविष्य सुरक्षित हो सके।

प्रदर्शन के दौरान सम्मानजनक मानदेय वृद्धि के साथ चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा, स्थानांतरण नीति, सेवा संबंधी स्पष्ट नियम व कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित करने वाली मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीबीजी रामजी कार्मिक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने की। महासचिव राकेश दयाती सहित संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक अरविंद सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमदत्त निर्मल, प्रकाश सिंह और वैभव गुप्ता ने आंदोलन में सहभागिता की। प्रदर्शन में राकेश देहाती, शिवप्रकाश तिवारी, महेश वर्मा, राम सिंह, श्रीनाथ तिवारी, कौशलेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, प्रकाश सिंह, देवक श्रीवास्तव, विजय कुमार, पवन कुमार, जफर अब्बास, ज्योति गुप्ता, रविंद्र सिंह, नितिन श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अशोक कुमार, रामलाल, कपिल अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह पासवान, कल्पना, चंद्ररानी, राजेश मौर्या, शिवप्रताप मौर्या, सज्जन पटेल, राकेश तिवारी, जितेंद्र, महेंद्र शुक्ला, लालू प्रसाद, सरवन, अजीत प्रताप, आशीष, शैलेंद्र, अकरम व राजेश तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *