शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

 शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख; पटवारी ने 1.30 लाख रुपये की क्षति का किया आकलन

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। सुमेरपुर तहसील क्षेत्र के सौरौली बुजुर्ग डंडा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। हादसे में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आने से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे मकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग से अलमारी, कूलर, पंखे, टीवी, बिजली के उपकरण, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खराब हो गया। घटना के बाद मकान के अंदर कमरों और रसोई में जले हुए सामान तथा राख का ढेर दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया गया। *लेखपाल चंद्रशेखर भारती ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का मुआयना किया और क्षति का आकलन किया।* पटवारी की क्षति आकलन रिपोर्ट में आग से हुए नुकसान की अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार 200 रुपये दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *