सुरक्षा से लेकर खानपान तक व्यवस्थाओं को देखा,डीएम-एसपी, परखी हकीकत

 डीएम-एसपी पहुंचे जेल, परखी हकीकत
– सुरक्षा से लेकर खानपान तक व्यवस्थाओं को देखा
फोटो परिचय-  जेल का निरीक्षण कर बाहर आतीं डीएम व साथ में एसपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से कारागार प्रशासन में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की आवासीय बैरकों, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और खानपान की व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही जेल में उपलब्ध कराई जा रही अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। अधिकारियों ने कारागार के अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जहां आवश्यक सुधार की जरूरत है, वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रखने, बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कारागार में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *