देशी की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है संविधान: साध्वी

    युवा संवाद में संविधान के मूल्यों व अधिकारों के प्रति किया जागरूक
– देशी की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है संविधान: साध्वी
फोटो परिचय-  कार्यक्रम को संबोधित करतीं पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक अपर्णा सिंह गौतम ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता व लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकों के कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी मार्गदर्शक है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माताओं ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अवसर और सम्मान प्राप्त हो। युवाओं को संविधान का अध्ययन कर उसके मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। एक जागरूक युवा ही सशक्त लोकतंत्र और विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत का संविधान हमारी लोकतांत्रिक परंपराओं व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को आगे बढ़ने का समान अवसर दिया है। संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कहा कि संविधान गौरव दिवस युवाओं को संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुधा मौर्य, जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिधि तिवारी, सुरेंद्र मौर्या, बृजेश दिवेदी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *