हाईवे किनारे पेड़ तोड़ते हुए निर्माणाधीन बस स्टॉप के पास नाले में गिरी कार

    सुमेरपुर | अनियंत्रित कार नाले में घुसी, तीन युवक घायल

सामने अचानक ट्रक आने से हुआ हादसा, हाईवे किनारे पेड़ तोड़ते हुए निर्माणाधीन बस स्टॉप के पास नाले में गिरी कार

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मुख्यालय से बारात में शामिल होने कस्बे आ रहे युवकों की कार शुक्रवार रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर बस स्टॉप के समीप सामने अचानक ट्रक आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई निवासी सोनू, यमुना घाट निवासी कुलदीप और बृजेश कुमार शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कार से सुमेरपुर में बारात में शामिल होने आ रहे थे। कार सोनू चला रहा था। हाईवे पर बस स्टॉप के पास सामने से अचानक ट्रक आ जाने पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार निर्माणाधीन बस स्टॉप के बगल में हाईवे किनारे पेड़ को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर उनके साथी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए मुख्यालय ले गए। शनिवार सुबह हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नाले से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष राममोहन राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *