सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा
– श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
फोटो परिचय- भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में तांबेश्वर मंदिर में दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सेवा की इसी परंपरा के तहत पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर कमलेश कुमार, बदलू, अनबील सिंह, शुभम सिंह, आयुष, विनोद कुमार, सुनीता देवी, प्रधान प्राची, गोविंद, प्रीति वर्मा, मानसी आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।