सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाड़ी हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, बीच सड़क जमकर मारपीट
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन मौदहा (हमीरपुर)। नगर में इलाहाबाद बैंक के पास सोमवार को मामूली बात देखते ही देखते विवाद में बदल गई। गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के साथ ही आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर विवाद में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।