टूटते रिश्ते को मिली नई जिंदगी, फिर एक हुए पति-पत्नी
टूटते रिश्ते को मिली नई जिंदगी, फिर एक हुए पति-पत्नी
टूटते रिश्ते को मिली नई जिंदगी, फिर एक हुए पति-पत्नी
– परिवार परामर्श केन्द्र मंे घंटों चली काउंसलिंग के बाद साथ निभाने का लिया संकल्प
फोटो परिचय- परिवार परामर्श केन्द्र में काउंसलिंग करते काउंसलर व थाना प्रभारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। रिश्तों में आई दरार को संवाद और समझाइश के जरिए भरने की पुलिस की पहल एक बार फिर सफल रही। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को हुई काउंसलिंग के दौरान लंबे समय से आपसी मनमुटाव और वैचारिक मतभेद के चलते अलग रह रहे एक दंपति ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने का फैसला किया। समझौता होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने और अपने वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का संकल्प लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों का निस्तारण मुकदमेबाजी के बजाय आपसी संवाद और सहमति से कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आए एक प्रकरण में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई और उन्हें रिश्ते की अहमियत समझाते हुए आपसी विश्वास बनाए रखने की सलाह दी गई। प्रभारी निरीक्षक संगीता सिंह, काउंसलर मोहम्मद जावेद और मंजू शुक्ला ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। उनकी समझाइश और सकारात्मक प्रयासों का असर यह रहा कि पति-पत्नी ने पुराने विवादों को पीछे छोड़कर दोबारा साथ रहने पर सहमति जता दी। समझौते के बाद परिवार परामर्श केंद्र का माहौल भी भावुक हो उठा और दोनों ने नए विश्वास के साथ अपने दांपत्य जीवन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। इस दौरान महिला आरक्षी अनीता मिश्रा भी सहयोग के लिए उपस्थित रहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना, रिश्तों में विश्वास कायम करना और संवाद के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराना है। ऐसे प्रयास न केवल मुकदमों की संख्या कम करते हैं, बल्कि समाज में पारिवारिक सौहार्द और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।