सपा की फौज, श्यामलाल पाल बोले-गांव-गांव तक पहुंचाएं पीडीए की आवाज 

  नरैनी में जुटी सपा की फौज, श्यामलाल पाल बोले- गांव-गांव तक पहुंचाएं पीडीए की आवाज 

संवाददाता सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा– नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए कोई नारा नहीं, बल्कि पीड़ित, दुखी और अपमानित वर्गों के सम्मान, अधिकार और भागीदारी की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। जिलाध्यक्ष एड. उमेश यादव ने कहा कि बांदा में सपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। सम्मेलन में बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान सांसद कृष्णा देवी, विशंभर निषाद, राजा भईया वर्मा, सुमन दिवाकर, भरत दिवाकर, महेंद्र वर्मा, किरण यादव, पूजा प्रजापति सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *