सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम किया गया

  एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज —– फतेहपुर विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने श्री सिद्ध पीठ ताम्बेश्वर मन्दिर के तालाब परिसर में वृहद वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया ! ताम्बेश्वर चौराहा में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति में भी सभी लोगो ने सहभागिता की ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक व् वन रेंजर रूप सिंह ने पूरी टीम के साथ मिलकर लगभग 50 से अधिक पौधों को लगवाया !

विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने ताम्बेश्वर मन्दिर के तालाब परिसर की स्वच्छता साफ सफाई करायी, परिसर में फैली गन्दगी पोलीथिन की थैलियों को इकट्ठा कर उनको फेकवाया ! तालाब परिसर के चारो तरफ फूल, फलदार व् छायादार वृक्षों को लगाया साथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मिलकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया ! कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया ! नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ताम्बेश्वर मन्दिर में हुयी, युवा एवं संस्कृतिक कार्य मंत्रालय क्रियान्वयन के लिए एवं संगठन कार्यक्रम के भौतिक एवं सोशल मीडिया पर जन भागीदारी व् प्रचार प्रसार हेतु उत्तरदायी होगा ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक के द्वारा सभी को बताया गया की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है !

इस मौके में गुड्डू यादव सभासद, संजय श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष, संजय मोदनवाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष, विनोद सिंह चंदेल, विनोद गौतम, इन्द्रसेन पटेल, लाल जी यादव, कल्पना सिंह, सुनीता चौधरी, रिषभ गुप्ता, श्याम परिहार, ब्रजेश सोनी, राहुल गुप्ता, प्रशांत सिंह, सुनील राज पासवान, राम विकास, पुष्पेन्द्र सिंह, बलकेश, विश्वकर्मा जी, रूप सिंह रेंजर वन विभाग, सुभाष यादव वन दरोगा, समेत वन विभाग की टीम व् नगर पालिका परिषद फतेहपुर की टीम मौजूद रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *