राज्यमंत्री का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत, निस्तारण का दिया आश्वासन
राज्यमंत्री का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत, निस्तारण का दिया आश्वासन
राज्यमंत्री का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत – समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन
फोटो परिचय- राज्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत करतीं भाजपा नेत्री व अधिवक्ता सुमन सिंह। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। तहसील परिसर स्थित मॉडल बार एसोसिएशन में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं का कुशलक्षेम जाना व उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राज्यमंत्री के बार एसोसिएशन पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेत्री एवं अधिवक्ता सुमन सिंह ने माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।