पीड़ित किसानों ने पुल को बंद कराकर मुआवजा दिलाए जाने की उठाई मांग

  पुल खोले जाने से बर्बाद हो रही फसल
पीड़ित किसानों ने पुल को बंद कराकर मुआवजा दिलाए जाने की उठाई मांग
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े किसान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा संस्थान के बैनर तले सोमवार को उमरापुर, भैरमपुर, बुधइयापुर व ढोड़ियाही के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि जीटी रोड पर ढोड़ियाही के समीप पुल खोल दिए जाने से उनकी फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों ने पुल को बंद कराकर फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने बताया कि कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर ढोड़ियाही के समीप बने पुल को खोल दिया गया है। जिसके कारण उनकी हजारों बीघा धान की फसल बर्बाद हो रही है। जिसके कारण जी रोड पर बने पुल को बंद कराया जाना अति आवश्यक है। बताया कि ग्राम सभा ढोड़ियाही एवं भैरमपुर के प्रशासक से कहकर पानी निकाला जाए। लेखपाल व पंचायत सचिव से बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाना आवश्यक है। नही तो सैकड़ो परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। किसानों ने डीएम से मांग किया कि पुल को बंद कराकर पानी निकलवाया जाए साथ ही सर्वे कराकर फसल का मुआवजा दिलाया जाए। इस मौके पर रामविलास, नरसिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अजय पटेल, अर्जुन सिंह, शिवविलास, महेश, सुरेश, दिनेश, अमन, मान सिंह, राजेश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *