विधि-विधानपूर्वक अम्मा जी फास्ट फूड का हुआ शुभारंभ

 विधि-विधानपूर्वक अम्मा जी फास्ट फूड का हुआ शुभारंभ
फोटो परिचय- पूजा-अर्चना करते अतिथि व संचालक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  फतेहपुर। देवीगंज स्थित इसाईन पुरवा क्षेत्र में शिक्षा और स्वाद का एक नया संगम देखने को मिला। श्रीमती रामा अग्रहरि बालिका इंटर कॉलेज के सामने अम्मा जी फास्ट फूड कोल्ड एवं अमूल पार्लर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नव-निर्मित फास्ट फूड एवं अमूल पार्लर का औपचारिक उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी इन्द्रा सिंह कछवाह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी इन्द्रा सिंह ने संचालक को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र के लिए यह एक उत्तम और आवश्यक सुविधा साबित होगी। इस अमूल पार्लर एवं फास्ट फूड सेंटर के संचालक सुशील सिंह कछवाह ने आए हुए सभी अतिथियों का सहदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि यहां गुणवत्ता, स्वच्छता और ताज़गी का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों को एक बेहतर स्वाद और उत्तम सेवा मिल सके। उद्घाटन के इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर नागेश सिंह, रोहित सिंह, छोटा सिंह, अमित गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, लाला, रामशंकर विश्वकर्मा, सोनू गुप्ता, और अमित समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते दिखे। सभी ने संचालक को नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *