बूथ कमांडर व सह बूथ कमांडरों को बांटे नियुक्ति पत्र

     बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने में जुटी जेएसपी
बूथ कमांडर व सह बूथ कमांडरों को बांटे नियुक्ति पत्र
फोटो परिचय- बूथ कमांडरों को नियुक्ति पत्र वितरित करते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) ने बिंदकी क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पाथा राइस मिल, कुंवरपुर रोड पनई इनायतपुर में बूथ कमांडर एवं सह बूथ कमांडर नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
समारोह का नेतृत्व जेएसपी बिंदकी प्रभारी एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकडे रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल चितौरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पियूष प्रताप सिंह, गुजरात से आए द सरदार मिशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. चिराग पटेल, सरदार सेना गुजरात प्रभारी एवं साहित्यकार डॉ. सतेंद्र पटेल प्रखर, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल गोलू तथा पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र मौर्य ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में करीब सात सौ से अधिक लोगों की मौजूदगी रही। एडवोकेट वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। पार्टी गांव-गांव तक संगठन विस्तार अभियान चला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश काकडे ने कहा कि जनहित संकल्प पार्टी गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाना है। प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल चितौरी ने कहा कि प्रदेश भर में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है और पार्टी आने वाले समय में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। डॉ. चिराग पटेल, डॉ. सतेंद्र पटेल प्रखर समेत अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को समाजहित में कार्य करने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *