घर से निकली बालिका को औंग पुलिस ने परिजनों से मिलाया
घर से निकली बालिका को औंग पुलिस ने परिजनों से मिलाया
घर से निकली बालिका को औंग पुलिस ने परिजनों से मिलाया एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना औंग पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकली 12 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
रविवार को मिशन शक्ति टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक 12 वर्षीय बालिका संदिग्ध अवस्था में अकेली घूमती हुई मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदिनी, पुत्री जितेंद्र बेनवंशी निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना पनकी जनपद कानपुर नगर बताया। बालिका ने बताया कि सुबह मां की डांट-फटकार से नाराज होकर वह घर से निकल आई थी। पुलिस टीम बालिका को सुरक्षित थाना औंग लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता जितेंद्र बेनवंशी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर तत्काल सूचना दी। सूचना मिलने पर पिता थाना पहुंचे। आवश्यक पहचान की पुष्टि के बाद बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना औंग पुलिस तथा मिशन शक्ति टीम की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।