नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत सीएचसी धाता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत सीएचसी धाता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत सीएचसी धाता में जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर धाता, फतेहपुर | 17 नवम्बर 2026 SBI Foundation के सहयोग से Child Survival India (CSI) द्वारा संचालित ‘SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels’ परियोजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता-वृद्धि के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), धाता में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अवसर पर यह जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।”
नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बेहतर देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 नवम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), धाता में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (Newborn Care Week) के अंतर्गत एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम SBI Foundation के सहयोग से Child Survival India (CSI) द्वारा संचालित SBI Sanjeevani – Clinic on Wheels परियोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CHC धाता के चिकित्सा अधीक्षक (MOIC) डॉ. राजेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सत्र का नेतृत्व परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय पाण्डेय ने किया। उन्होंने ANM, CHO एवं संगिनी कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं की समुचित देखभाल के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। इसमें जन्म के तुरंत बाद शिशु की देखभाल, एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, मां के पहले गाढ़े पीले दूध (कोलोस्ट्रम) का महत्व, शिशु को गर्म रखना, कंगारू मदर केयर (KMC), स्वच्छता एवं संक्रमण से बचाव तथा नवजात शिशुओं में खतरे के संकेतों की समय पर पहचान जैसे विषय शामिल रहे।
इस अवसर पर ANM, CHO एवं संगिनी कार्यकर्ताओं ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि आज का सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा। इस प्रकार के प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी नई-नई जानकारियों से अपडेट रह सकें और समुदाय एवं नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकें।
कार्यक्रम में SBI Sanjeevani MMU टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे और आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। सत्र के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं के जीवन के शुरुआती 28 दिनों की महत्ता समझाते हुए उचित देखभाल, नियमित निगरानी तथा खतरे के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता एवं रेफरल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
प्रोजेक्ट मैनेजर, SBIF–CSI मृत्युंजय पाण्डेय, ने कहा:
“ नवजात शिशु की उचित देखभाल उसके स्वस्थ जीवन की पहली और सबसे महत्वपूर्ण नींव है। यदि जन्म के तुरंत बाद सही देखभाल, समय पर स्तनपान, पर्याप्त गर्माहट और संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया जाए, तो नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता को निरंतर मजबूत करना है, ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सेवाएँ समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें। ”
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा— “सुरक्षित नवजात, स्वस्थ भविष्य – सही देखभाल से जीवन की बेहतर शुरुआत।”