भाजपा ने डर से नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी को करवाया गिरफ़्तार- शाहनवाज़ आलम
भाजपा ने डर से नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी को करवाया गिरफ़्तार- शाहनवाज़ आलम
भाजपा ने डर से नंदीग्राम के कांग्रेस प्रत्याशी को करवाया गिरफ़्तार- शाहनवाज़ आलम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज– नयी दिल्ली, 20 सितंबर 2026. नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ़्तारी चुनावी निष्पक्षता को पूरी तरह खत्म कर देने वाली घटना है. इस पर न्यायपालिका की आपराधिक चुप्पी ने इस धारणा को पुष्ट कर दिया है कि भाजपा ने देश में लोकतंत्र खत्म कर दिया है
ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 265 वीं कड़ी में कहीं.
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा की हर चुनावी जीत का श्रेय चुनाव आयोग को जाता है. जिसने मुख्य न्यायाधीश की आपराधिक अनदेखी और कई बार सहमति से चुनावों में धांधली से भाजपा को जितवाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को डर था कि मुख्यमंत्री सरवेंदु अधिकारी द्वारा नंदीग्राम सीट छोड़े जाने के बाद होने वाले उपचुनाव में भाजपा की हार निश्चित थी. इसीलिए भाजपा ने पहले ममता बैनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी संचिता प्रधान को दबाव डाल कर बैठा दिया. जिसके बाद ममता बैनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा कर दी. जिसके बाद नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय थी. जिससे घबराकर भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 20 साल पुराने मामले में गिरफ़्तार करवा दिया. जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का उदाहरण है. जिसपर आश्चर्यजनक तरीके से न्यायपालिका भी चुप्पी साधे हुए है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की देख रेख में भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से विपक्षी दलों को तोड़ रही है. कहीं-कहीं पूरी विपक्षी पार्टी की ही चोरी भाजपा कर ले रही है. जिसके ख़िलाफ़ आम लोगों में काफ़ी आक्रोश है.