संत रविदास जयंती पर भाजपा का होगा जनजागरण अभियान

 संत रविदास जयंती पर भाजपा का होगा जनजागरण अभियान
– 20 फरवरी 2027 तक चलेंगे विविध कार्यक्रम
फोटो परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद में पांच चरणों में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान की शुरुआत 29 जुलाई से होगी और विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला 20 फरवरी 2027 तक जारी रहेगी। अभियान के तहत सामाजिक समरसता, सेवा और जनसंपर्क से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में भाजपा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश दीक्षित शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता प्रसून तिवारी ने किया। कार्यशाला के संयोजक राम सजीवन कोरी तथा सह-संयोजक पंकज त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह और राज बहादुर पासवान रहे। मुख्य अतिथि अखिलेश दीक्षित ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और न्याय का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान संचालित करेगी। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान का पहला चरण 29 जुलाई को जिले के सभी 23 मंडलों के शक्ति केंद्रों पर स्थित मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग चरणों में कलश यात्रा, संत सम्मान समारोह, निबंध प्रतियोगिता, सेवा बस्तियों में गोष्ठियां, छात्रावास संपर्क अभियान, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, जनजागरण अभियान, संत रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर परिचर्चाएं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक राम सजीवन कोरी ने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्य एवं पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, मधुराज विश्वकर्मा एवं कुलदीप भदौरिया, जिला मंत्री सुधीर मिश्र एवं रेखा सरोज, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, गौरव शुक्ल, सुमित द्विवेदी, मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *