किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे भाकियू कार्यकर्ता

    किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे भाकियू कार्यकर्ता
– अमेरिकी ट्रेड डील पर जताई नाराज़गी
– संगठन विस्तार कर युवाओं को दिया अवसर
फोटो परिचय-  कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर मांगों पर शीघ्र निर्णय लिए जाने की मांग की।
ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील तत्काल रद्द करने, किसानों को पूर्ण रूप से कर्जमुक्त करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश सी-2$50 के आधार पर कृषि उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करते हुए एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी देने की मांग की गई। इसके अलावा उज्जवला योजना के प्रत्येक पात्र परिवार को प्रतिवर्ष आठ रसोई गैस सिलेंडर निरूशुल्क उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि बढ़ती महंगाई, घटती आय और आर्थिक संकट से किसान परेशान हैं। सरकार को किसानों और आम जनता के हित में उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। ज्ञापन के पश्चात संगठन की बैठक नहर कलोनी में आयोजित की गयी जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गयी। साथ ही बिजली की समस्या नहरों में पानी न होने एवं किसानों को समय से खाद नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता तो वह इन मुद्दों पर आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। बैठक के पश्चात संगठन का विस्तार करते हुए मोहन बाबा सिंह को जिला संगठन मंत्री, बुद्धराज सिंह जिला मीडिया प्रभारी, विपिन कुमार को हसवा ब्लाक उपाध्यक्ष, मो. अबरार को ब्लाक सचिव हसवा, शिव अर्चन मिश्रा ग्राम अध्यक्ष, काशी प्रसाद सदर तहसील उपाध्यक्ष, विकास सिंह चौहान युवा ब्लाक अध्यक्ष खजुआ, धनराज मौर्या ग्राम अध्यक्ष केवई, सीता देवी ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर अमित यादव, युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह, दुर्गेश पांडेय, विवेक शुक्ला, शिव बाबू, दीपेंद्र सिंह, धंनराज मौर्या, जिलाध्यक्ष महिला रिंकी जायसवाल, फौजिया खान, निर्मला तिवारी, राहुल तोमर, गुड्डू, सुमित सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *