खुली दबंगई की पोल, किशोर से मारपीट करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

   खुली दबंगई की पोल, किशोर से मारपीट करने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में एक किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुंदरम द्विवेदी 19 जून की रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर का पाइप देकर अपने घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि अंदौली पुलिया के पास पहले से मौजूद दो युवक, जो शराब के नशे में धुत थे, ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान किशोर के साथ की गई मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अंदौली पुलिया निवासी नैतिक और धनंजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राधानगर सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *