लखनऊ में होने वाली महारैली को लेकर बसपा ने की बैठक

 लखनऊ में होने वाली महारैली को लेकर बसपा ने की बैठक
– शहर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की तैयारी
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। बैठक में आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को छोटे-बड़े वाहनों, बसों और रेलगाड़ियों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज अखिलेश आंबेडकर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लखनऊ पहुंचें और संकल्प लें कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। बैठक में अमरेन्द्र बहादुर पासी, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, मुख्य मंडल प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह, सैफ तैन अहमद, अरविंद कुमार चौधरी, विवेक कुमार माधुरे, महेश मिश्रा, अभिषेक शुक्ला, सिपाही लाल यादव, मोहम्मद हाशिम, हाजी सगीर प्रधान, गौतम राव, रोशन गौतम, गुलशन गौतम, हरपाल कुरील, अशोक कुमार कोरी, सुरेश कुमार पेशकर, मुन्ना लाल गौतम, संदीप जडेजा, एमपी भास्कर, रमेश चंद्र, बाबूराम गौतम सहित बीवीएफ के जवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *