दस आंगनबाड़ी केंद्रों को दी कुर्सी-मेज व खिलौने,मनाया जन्मदिन

    रिंकू लोहारी ने बच्चों व बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन
दस आंगनबाड़ी केंद्रों को दी कुर्सी-मेज व खिलौने
– 220 बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण
फोटो परिचय-  बच्चों के बीच जन्मदिन मनाते भाजपा नेता रिंकू लोहारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने अपना जन्मदिन बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर मनाया। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गौरा कला में आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच केक काटकर उन्होंने जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। बच्चों की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में कुर्सी-मेज और खिलौनों की व्यवस्था भी कराई गई।
उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच भी जन्मदिन की खुशियां बांटीं। मवई, शहर हसनपुर, नरौली, सारी, दधीरा समेत अन्य गांवों के करीब 220 बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान सभी का मुंह मीठा कराया गया और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया गया। श्री लोहारी ने कहा कि क्षेत्र की जनता उनके लिए परिवार के समान है। इसलिए जन्मदिन की खुशियां भी अपने परिवार के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जनता का मान-सम्मान उनके लिए सर्वाेपरि है और वह आगे भी लगातार लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए काम करते रहेंगे। वहीं बच्चों और बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाने तथा उपयोगी सामग्री व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की पहल की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर जन्मदिन मनाने से न केवल खुशियां साझा हुईं, बल्कि जरूरतमंदों को वास्तविक मदद भी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *